खासम ख़ासझारखंडरामगढ़

रामगढ़; भीषण सड़क दुर्घटना, यात्रियों से भरी बस पलटी एक की मौत,5गंभीर

ख़बर को शेयर करें

रामगढ़ : गोला मुरी मार्ग से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला यात्री सोनाली टुडू की मौत की खबर है जबकि दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की खबर मिलते ही बरलंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि बस आदिवासियों के धार्मिक स्थल रजरप्पा के लुगुबुरू से पूर्वी सिंहभूम लौट रही थी। इस दौरान बस गोला के बरलंगा थाना क्षेत्र के रम्हारु में पलट गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिसमें एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।

बरलंगा थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह के मुताबिक बस दुर्घटना की सूचना मिली थी।घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि सड़क किनारे बस पलटी पड़ी है।यात्री बस में फंसे हुए हैं।किसी तरह सभी को बस से निकाला गया। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।