रामगढ़ पुलिस ने तीन ड्रग तस्करों को पकड़ा: 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, सघन एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गये सभी आरोपी.
![]()
रामगढ़ जिले की भदानीनगर पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस कार्रवाई की जानकारी पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा (आईपीएस) ने दी. एसपी रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की हरे एवं काले रंग की बजाज पल्सर डोमिनार मोटरसाइकिल पर अवैध ब्राउन शुगर (हेरोइन) लेकर भुरकुंडा से रामगढ़ मुख्य मार्ग होते हुए बरकाकाना की ओर जा रहे हैं. एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. इस सूचना के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने भदानीनगर ओपी गेट के सामने मुख्य सड़क पर सघन एंटी क्राइम चेकिंग शुरू कर दी. पुलिस ने मतकमा चौक की ओर से आ रही एक संदिग्ध बजाज डोमिनार बाइक को रुकने का इशारा किया. हालांकि, पुलिस बल को देखकर बाइक सवारों ने मोटरसाइकिल मोड़ दी और भागने की कोशिश की. छापेमारी टीम ने पीछा कर घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एजाज अंसारी, अजमत अंसारी और राहुल कुमार बेदिया के रूप में हुई है. सभी भदानीनगर चिकोर के रहनेवाले हैं. तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर (हेरोइन) के 40 पैकेट और 13.65 ग्राम (टेप सहित) वजन का अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद माल की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये है. इसके बाद तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
Source link
