---Advertisement---

रामगढ़: सेल्फी के चक्कर में पानी भरे खदान में डूबा युवक, तलाश जारी

On: March 30, 2024 10:28 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रामगढ़:- सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक खदान में भरे पानी में डूब गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की अब तक मौत हो चुकी होगी क्योंकि शनिवार सुबह तक भी युवक को कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना रामगढ़ जिला स्थित लोलो क्षेत्र की है। जहां एक बंद पड़े पत्थर के खदान में युवक डूब गया। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ बंद पड़े खदान में घूमने आया था। दोस्तों ने बताया कि युवक सेल्फी ले रहा था इसी दौरान वह खदान के पानी में डूब गया। इसके बाद पानी से बाहर नहीं निकला। युवक की पहचान बरकाकाना क्षेत्र के सिरकंडेर निवासी राहुल बेदिया के रूप में हुई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

VIDEO: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ मारपीट, पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, सभी निलंबित

रामगढ़ में मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की

रामगढ़: अपराधियों ने सीसीएल के सुरक्षा गार्ड को मारी गोली, गंभीर हालत में रांची रेफर