रमना(गढ़वा): प्रखंड के हरादाग कला मुख्य सड़क से रमना पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए अवैध रूप से बालू लदा टीपर को बीती रात जप्त किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान डंडई की और जाने वाले सड़क में एक बालू लदा टीपर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-UP64CT-0775 की पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उक्त गाड़ी को थाना लाकर वरीय संबंधित अधिकारी जिला खनन पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। इधर इस करवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।