---Advertisement---

रांची: 4 महिला तस्कर सहित 6 गिरफ्तार, 70 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

On: June 12, 2024 3:31 PM
---Advertisement---

Ranchi: रांची पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं पहली बार एक साथ 4 महिला तस्कर पकड़ी गई हैं। साथ ही दो पुरुष तस्कर भी दबोचे गए हैं। गिरफ्तार तस्करों के पास से 70 पुड़िया ब्राउन शुगर, 90 हजार रुपये नगद, छह मोबाइल, एल्यूमिनियम फॉयल का एक रोल, तीन एटीएम कार्ड और एक अधार कार्ड बरामद किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों में रांची के गोंदा थाना निवासी आरती देवी, शुगन देवी, मुंबई के शांताक्रुज निवासी नीतु नन्द किशोर, नन्द किशोर मिस्त्री, रांची के लालपुर थाना निवासी पृथ्वी कुमार और लोहरदगा के कुडू थाना निवासी प्रियंका कुमारी शामिल हैं।

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरियातू थाना अंतर्गत रामेश्वर लेन के पास रांची पुलिस एवं लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी कर तस्करों को दबोचा गया। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि लगातार हो रही कार्रवाई के कारण तस्कर जिस इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करते थे उस इलाके में पुलिस पर नजर रखा करते थे। इसी वजह से वे कई बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाते थे। इसी को देखते हुए रांची पुलिस की टीम ने महिला तस्करों को पकड़ने के लिए किसी भी वाहन का प्रयोग ही नही किया। यहां तक की छापेमारी में पुलिस टीम को सिविल ड्रेस में ही छापेमारी के लिए भेजा गया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!