---Advertisement---

रांची: 15 जून से 600 होमगार्ड के जवान संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था

On: May 17, 2024 5:09 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में राजधानी रांची की लचर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गृह विभाग की ओर से बताया गया कि राजधानी में यातायात व्यवस्था होमगार्ड जवानों को सौंपी जाएगी। 15 जून से उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

सरकार की ओर से अधिवक्ता गौरव राज ने कोर्ट को बताया कि 15 जून से 600 होम गार्ड जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। प्रत्येक को 15 जून तक इस पद पर नियुक्त किया जाएगा। पिछली सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा था कि रांची में पंडरा और डोरंडा समेत चार नये ट्रैफिक थाने बनाये जायेंगे।

चौराहों पर 1052 सीसीटीवी लगाये गये हैं। गोंदा, लालपुर और चुटिया ट्रैफिक थाने ने अब तक 21 हजार चालान काटे हैं। इसके अलावा यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 600 होम गार्ड जवान तैनात किये जायेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद