---Advertisement---

रांची को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, तीन सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी

On: July 19, 2025 5:39 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन नये एलिवेटेड फ्लाईओवर और फोरलेन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इससे राची के ट्रैफिक सिस्टम को और ज्यादा गति मिलेगी। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार द्वारा पेश प्रेजेंटेशन देखने के बाद सीएम ने डीपीआर तैयार कर जल्द परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है। उन्होंने दूसरे प्रमुख शहरों में भी यातायात व्यवस्था में सुधार के उपाय सुनिश्चित करने को कहा है।

1. अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर
2. करमटोली-मोरहाबादी-साइंस सिटी फ्लाईओवर और रिंग रोड तक फोरलेन
3. रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोरलेन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरमू मुक्ति धाम से रेडिशन ब्लू तक फ्लाईओवर और हीनू पुल से जगन्नाथपुर तक स्वर्णरेखा नदी पर फ्लाईओवर जैसे अन्य प्रस्तावों पर बाद में विचार करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राँची की तर्ज पर जमशेदपुर, डालटनगंज और अन्य शहरों में भी ट्रैफिक सुधार की योजनाएं बनाई जाएं, जमशेदपुर-साकची सिटी फ्लाईओवर परियोजना बनने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील