---Advertisement---

रांची: BIT मेसरा में फोटो खींचने पर विवाद में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, फ्रेशर्स पार्टी में हुई घटना

On: November 17, 2024 6:42 AM
---Advertisement---

रांची: यूनिवर्सिटी पाॅलिटेक्निक बीआईटी मेसरा में फ्रेशर्स पार्टी में फोटो खींचने को लेकर विवाद में एक छात्र को सीनियर छात्रों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान राजा पासवान के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस बीआईटी कैंपस में पहुंचकर जांच कर रही है।

राजा पासवान का शनिवार को रिम्स में पोस्टमार्टम किया गया। उसके शरीर के कई हिस्सों पर बेल्ट से पीटने के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम किया गया, साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई। फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजा मूल रूप से बिहार के बरबीघा के ओखनी गांव का रहने वाला था।

इस घटना की खास बात यह कि परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर मामला छिपाने का आरोप लगाया है। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में हंगामा और तोड़फोड़ भी की। परिजनों की मांग है कि दोषी छात्रों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलाई जाए। लेकिन, अब तक की जानकारी के अनुसार इस मामले में जो तथ्य सामने आए हैं वह काफी चौंकाने वाले हैं क्योंकि बात छोटी थी और इसे छात्रों ने जान बूझकर बड़ी बना दिया और एक घर के चिराग को हमेशा के लिए बुझ गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद