---Advertisement---

रांची: झारखंड सरकार के एक साल पूरे होने पर समारोह आयोजित, सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को बांटा नियुक्ति पत्र

On: November 28, 2025 3:20 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में हेमंत सरकार-2.0 के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहे। उनके साथ राज्य सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी विशेष अतिथि के तौर पर मंच पर मौजूद रहे।

मंच पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित झामुमो के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र प्रसाद, दीपक बिरुआ, हफ़ीज़ुल हसन और चमरा लिंडा उपस्थित थे।

भरे मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगभग 10 हजार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। चयनित अभ्यर्थियों में सहायक आचार्य, कीटपालक, पुलिस उपाधीक्षक (DSP), राज्य कर पदाधिकारी, काराधीक्षक, झारखंड शिक्षा सेवा से जुड़े अधिकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्ति पाए युवा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में भी विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियाँ की जाएंगी। मोरहाबादी मैदान इस दौरान युवाओं के जोश और उत्साह से सराबोर रहा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी