रांची

रांची: चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह 16 सितंबर को, 251 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

रांची: जिले में चौकीदार पद पर बहाली की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुँच गई है। लिखित और शारीरिक परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों की चिकित्सीय जांच 25 से 30 अगस्त 2025 तक कराई गई थी।

जांच में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इस प्रक्रिया के बाद कुल 251 अभ्यर्थियों का चयन चौकीदार पद के लिए किया गया है।

अब इन सभी चयनित उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। जिला प्रशासन ने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरण 16 सितंबर 2025 (मंगलवार) सुबह 10:45 बजे रांची समाहरणालय, ब्लॉक ‘ए’, कक्ष संख्या–207 में किया जाएगा।

प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित हों और अपने साथ प्रवेश पत्र (Admit Card) तथा पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।