
रांची: राज अस्पताल में भर्ती डालटनगंज निवासी मरीज को रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सह सहायक अध्यापक धीरज मिश्रा द्वारा संचालित सामाजिक संस्था इंसानियत का रिश्ता के सक्रिय सदस्य सह डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया के सोशल मीडिया प्रभारी चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम तलैया निवासी सूरज पांडेय ने राज अस्पताल स्थित बल्ड बैंक में बी पॉजिटिव रक्तदान कर मरीज की जान बचाई । सूरज ने कहा कि यह उनका ग्याहरवा रक्तदान है। उन्होंने पलामू प्रमंडल में रक्तदान महादान को लेकर जागरूकता चला रहे धीरज मिश्रा के द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर कर कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है ।

फोटो – रक्तदान करते हुए सूरज पांडेय





