झारखंड

रांची: IPS मुरारी लाल मीणा हुए सेवानिवृत

रांची: झारखंड कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मुरारी लाल मीणा मंगलवार को सेवानिवृत हो गये। मुरारी लाल मीणा रेल डीजी के पद से रिटायर हुए हैं। गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में मुरारी लाल मीणा को डीजी रैंक में प्रोन्नति मिली थी। इससे पहले वे सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और पुलिस मुख्यालय में कई पदों पर पदस्थापित रह चुके हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से तीन जनवरी 2025 को मुरारी लाल मीणा को फेयरवेल दिया जायेगा।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।