---Advertisement---

रांची: जेडी हाई स्ट्रीट के मालिक ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर दे दी जान

On: February 6, 2026 9:33 AM
---Advertisement---

रांची: रांची के मेन रोड इलाके से गुरुवार देर रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के प्रसिद्ध बिल्डर और जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर 45 वर्षीय अनुराग सरावगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।


तेज आवाज से मची अफरा-तफरी


बताया जा रहा है कि देर रात अचानक अपार्टमेंट परिसर में एक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि एक व्यक्ति नीचे जमीन पर गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान प्रसिद्ध बिल्डर अनुराग सरावगी के रूप में की गई।


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू से जांच कर रही है।


पारिवारिक विवाद की आशंका


फिलहाल आत्महत्या के पीछे की ठोस वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके।


CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट तस्वीर सामने आ पाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now