---Advertisement---

रांची: संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने “आर्ट 81” हेतु प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

On: October 5, 2024 5:18 PM
---Advertisement---

रांची: संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार ने कहा कि मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए “आर्ट 81” कार्यक्रम का 18 से 19 अक्टूबर को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखण्ड की कलाकृति, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य को चित्रकारी के माध्यम से मतदान के प्रति ज्ञानवर्धन एवं सजग करने का कार्य किया जाएगा। वे आज  “आर्ट 81” कार्यक्रम के आयोजन हेतु चयनित स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची का भौतिक निरीक्षण कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दो दिवस तक चलने वाले इस कला महोत्सव की संपूर्ण तैयारी ससमय पूरी करने की दिशा में रांची जिला प्रशासन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में केवल झारखंड के ही नहीं अपितु अन्य राज्यों से भी चित्रकला के क्षेत्र के नामचीन कलाकार भाग लेने वाले है। साथ ही नए वोटरों को आकर्षित करने के लिए मनोरंजक कार्यक्रमों जैसे नुक्कड़ नाटक, रंगोली, भाषण आदि का भी आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही मतदान के महत्व को मनोरंजक रूप में मतदाताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से आरजे एवं लाइव म्यूजिक बैंड द्वारा कार्यक्रम का संचालन भी किया जायेगा।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची सहित जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म