---Advertisement---

रांची: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की को वसंत मेले का मिला आमंत्रण, प्रेस क्लब में 27-28 को होगा आयोजन

On: February 21, 2026 10:08 PM
---Advertisement---

रांची: प्रेस क्लब में 27 और 28 फरवरी को दो दिवसीय वसंत मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर वूमेंस वेलफेयर कमिटी जोर-शोर से जुटी हुई है।

इसी क्रम में कमिटी की वरिष्ठ पत्रकार रेखा पाठक, प्रतिमा सिंह और नेहा वारसी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह तथा कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में जाकर मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया। दोनों मंत्रियों ने मेले में शिरकत करने का आश्वासन दिया है।

आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए क्लब में एक सब-कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें राजन बॉबी, अशोक गोप, चंदन वर्मा और विजय गोप शामिल हैं।

दो दिवसीय मेले में लगभग 35 आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल, आकर्षक परिधानों और हस्तशिल्प से सजे बुटीक स्टॉल, हेल्थ एवं वेलनेस काउंटर, बच्चों और युवाओं के लिए गेम्स जोन सहित कई अन्य स्टॉल उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा महिलाओं और परिवारों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

स्टॉल बुकिंग के इच्छुक व्यवसायी और उद्यमी रांची प्रेस क्लब कार्यालय अथवा क्लब के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। स्टॉल बुकिंग 24 फरवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद लॉटरी सिस्टम के माध्यम से स्टॉल धारकों को स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now