---Advertisement---

रांची नगर निगम के मजदूरों की बल्ले-बल्ले! मिलेगा 2000 रुपये बोनस

On: December 23, 2025 6:24 PM
---Advertisement---

रांची: रांची नगर निगम में कार्यरत मजदूरों के लिए बोनस भुगतान को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से चल रही मांग और बातचीत के बाद मजदूरों के बोनस भुगतान पर सहमति बन गई है। उप श्रमायुक्त रांची अविनाश कृष्ण की मौजूदगी में मजदूर यूनियन, ठेका एजेंसी और श्रम विभाग के बीच त्रिपक्षीय समझौता सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।


इस समझौते पर मजदूरों की ओर से झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह और सचिव सुखनाथ लोहरा ने हस्ताक्षर किए। वहीं, ठेका एजेंसी स्वच्छता कॉरपोरेशन, बैंगलोर की तरफ से महाप्रबंधक राजशेखर रेड्डी और प्रोजेक्ट मैनेजर जी. गांधी ने दस्तखत कर सहमति जताई। श्रम विभाग ने पूरे समझौते की मध्यस्थता करते हुए इसे अंतिम रूप दिलाया।


समझौते के तहत वर्ष 2024-25 के लिए बोनस भुगतान किया जाएगा। इसमें अलग-अलग अवधि में कार्यरत मजदूरों के लिए अलग प्रावधान किए गए हैं। दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में कार्यरत मजदूरों को कुल 2,000 रुपये बोनस दिया जाएगा। यह राशि दो किस्तों में मिलेगी, जिसमें पहली किस्त दिसंबर 2025 के वेतन के साथ और दूसरी किस्त जनवरी 2026 के वेतन के साथ भुगतान की जाएगी।


वहीं, फरवरी और मार्च 2025 में काम करने वाले मजदूरों को 1,000 रुपये का बोनस देने पर सहमति बनी है। यह राशि दिसंबर 2025 के वेतन के साथ मजदूरों के खातों में जमा की जाएगी।
मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने इस समझौते को मजदूर हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे नगर निगम में कार्यरत सफाई और अन्य मजदूरों को आर्थिक राहत मिलेगी और लंबे समय से लंबित बोनस विवाद का समाधान हो गया है। वहीं, श्रम विभाग ने भी कहा है कि भविष्य में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐसे प्रयास लगातार किए जाएंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now