---Advertisement---

रांची: ओबीसी मोर्चा ने कृषि मंत्री दीपिका पांडेय को सौंपा मांगपत्र

On: July 18, 2024 4:59 PM
---Advertisement---

रांची:विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य में जातीय सर्वेक्षण करने का कार्य प्रारंभ करने,अधिसूचित 7 जिलों में ओबीसी आरक्षण लागू करने, ओबीसी स्वतंत्र मंत्रालय गठन करने, ओबीसी का आरक्षण बढ़ाने तथा ओबीसी समुदाय को सीएनटी एक्ट से अलग करने या उन्हें विशेष सुविधा देने की मांग पत्र राज्य के कृषि मंत्री दीपिका सिंह पांडे को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कमेटी ने आज सौंपा है।


प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंत्री ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मांगों पर गंभीरता से विचार करने और इसे लागू करने हेतु कैबिनेट में भी चर्चा करने साथ नेतृत्व से मिलकर समाधान करने का आश्वासन दिया है।


राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने मंत्री से कहा के राज्य सरकार ओबीसी के आरक्षण बढ़ाने के लिए गंभीर नजर आती है लेकिन परिणाम नहीं मिल रहा है। ओबीसी आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव को महामहिम राज्यपाल ने वापस किया है इसे विधानसभा चुनाव से पूर्व लागू की जाए तथा साथ अनुसूचित जिले में ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दिया गया है। इसे अविलंब सुधार कर जनसंख्या अनुपात में लागू की जाए या जिला स्तरीय रोस्टर को समाप्त करते हुए राज्य स्तरीय रोस्टर लागू की जाए। श्री गुप्ता ने कहा कि ओबीसी समुदाय के कई जातियां सीएनटी एक्ट में शामिल हैं।उन्हें समय-समय पर भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समाधान के लिए सरकार या तो सीएनटी से ओबीसी के जातियों को बाहर करें या उन्हें आर्थिक संकट में विशेष सुविधा दी जाए।


मांग पत्र सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ प्रदेश मा उपाध्यक्ष उमेश जयसवाल, दिलीप वर्मा प्रभात शर्मा, दीनानाथ प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित