---Advertisement---

रांची: नक्सल प्रभावित इलाकों में शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी में जुटी पुलिस

On: May 8, 2024 12:58 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: बुधवार (8 मई) को वरीय पुलिस अधीक्षक,राँची के कार्यालय कक्ष में लोकसभा चुनाव 2024 के चतुर्थ चरण (13/05/24) के मद्देनज़र राँची के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र तमाड़ व माँडर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु अर्धसैनिक बल (SSB,CRP) व झारखंड जगुआर के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया।

जिसमे फ़ोर्स का मूवमेंट, रूट सैनिटाइजेशन, बूथ सैनिटाइजेशन, एरिया डोमिनेशन, डीमाइनिंग, क्लस्टर में ठहरने हेतु आधारभूत सुविधाओं इत्यादि विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के द्वारा प्रेजेंटेशन एवं मैप के जरिये आवश्यक बिंदुओं को रेखांकित किया गया। बैठक समापन के उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा अर्धसैनिक बल के सभी पदाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद