---Advertisement---

अवैध शराब के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई जारी, 143 बोतल शराब बरामद

On: April 1, 2024 1:32 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- राजधानी राँची में दूसरे दिन भी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कारवाई की है। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चुटिया थाना क्षेत्र के द्वारकापुरी रोड 4 में छापेमारी कर 143 बोतल अवैध शराब बरामद किया। सोमवार की दोपहर अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र के द्वारकापुरी में फास्ट फूड के दुकानों में गुपचुप तरीके से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है और जिसे पीकर लोग शांति व्यवस्था को बाधित करते हैं।

इसी सूचना के बाद पुलिस टीम का गठन किया कार्रवाई की गई। वहीं आरोपी महेश साव फ़रार हो गया है। बताया जाता है कि आरोपी राँची के एक बड़े होटल में काम करता है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद