---Advertisement---

रांची: बहन से छेड़खानी का विरोध,घर में घुसकर 30-40 युवकों ने दिनदहाड़े पीटा,सीसीटीवी में कैद, पुलिस पर सवाल

On: June 10, 2024 4:59 AM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची में आए कोई ना कोई बड़ी वारदात हो जाती है और वह चर्चा में रहती है पिछले दिनों एक बार में घुसकर बार संचालक की खुलेआम गोली मारकर हत्या से सनसनी मच गई थी। वारदात सीसीटीवी में कैद भी हो गई थी। अब खबर आ रही है कि सदर थाना क्षेत्र के कोकर चूना भट्ठा में एक युवक की बुरी तरह पिटाई की गई है घर में घुसकर वारदात सीसीटीवी में कैद भी हो गई है।बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर एक मनचले ने अपने लगभग 30- 40 दोस्तों के साथ घर में घुसकर युवक की पिटाई की है।गंभीर रूप से घायल युवक का नाम अभिषेक वर्मा बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संदर्भ में अभिषेक के पिता मनोज कुमार वर्मा ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक रविवार दोपहर 1:30 डेढ़ बजे मुहल्ले का ही रोशन यादव अपने 30-40 दोस्तों को लेकर रिवाल्वर, तलवार आदि लेकर घर में घुस गया।सभी ने उनके बेटे अभिषेक वर्मा की पिटाई कर दी। इसमें रोशन का पिता भी शामिल था।यह घटना सीसीटीवी में कैद है। आरोपियों ने घर का सामान भी तोड़ दिया। इसके अलावा छह-सात लैपटॉप भी क्षतिग्रस्त कर दिया।मनोज वर्मा ने कहा कि दो-तीन दिन पहले उनकी बेटी के साथ रोशन यादव ने छेड़खानी की थी। इसको लेकर बेटा अभिषेक वर्मा ने रोशन यादव को डांटा था। तब रोशन यादव ने धमकी दी थी कि तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

मनोज वर्मा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक मनोज वर्मा कहा है कि घटना के बाद जब उनका बेटा सदर थाना आवेदन लेकर गया, तो वहां के मुंशी ने आवेदन लेने से मना कर दिया। फिर वे पंडरा से आये और थाना गये। तब एक दारोगा से काफी गुजारिश के बाद उन्हें शाम 6:00 बजे आवेदन का रिसीविंग मिला। जब उन्होंने कहा कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज है, आपलोग आरोपियों को गिरफ्तार कीजिए।नहीं, तो वे मंत्री और बड़े पुलिस अफसर के पास जायेंगे। इसके बाद थाना से पुलिसवाले शाम 6:15 बजे उनके साथ उनके घर गये।इसके बाद उन्होंने आरोपी का घर पुलिसवालों को दिखाया। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी