---Advertisement---

रांची: अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जिला स्कूल का औचक निरीक्षण

On: December 23, 2024 5:25 PM
---Advertisement---

रांची: उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार ने आज सोमवार (23 दिसंबर 2024) को जिला स्कूल रांची का औचक निरीक्षण किया।

अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची द्वारा निरीक्षण क्रम में  शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, विभिन्न कक्षाओं के पठन-पाठन, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब एवं विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उनके द्वारा प्रयोगशाला में छात्रों से कई सवाल भी पूछे। साथ ही उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

उनके द्वारा विद्यालय में विभिन्न कोष कि जानकारी लिया गया साथ ही इस कोष के माध्यम से विद्यालय में जिन चीजों कि आवश्यकता है, उसे पूरा कराने का निर्देश दिया गया। साथ विद्यालय के शौचालय कि मरम्मती कराने का भी निर्देश दिया गया। छात्रों कि कम उपस्थिति थी। जिसमें उनके द्वारा निर्देश देते हुए इस पर ध्यान देने को कहा गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें