---Advertisement---

रांची: सब-इंस्पेक्टर को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, लूटकर फरार

On: December 16, 2024 11:44 AM
---Advertisement---

रांची: कांटाटोली में जमशेदपुर में पदस्थापित एएसआई मनोज टोप्पो को अपराधी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उनसे मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया। इसके बाद उनके खाते से 1.15 लाख रुपए निकल लिए। एएसआई ने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मनोज टोप्पो ने पुलिस को बताया कि वह सात दिसंबर को नगड़ी स्थित आवास से पूर्वी सिंहभूम जाने के लिए कांटाटोली अपनी दो बेटियों के साथ पहुंचा। डंगराटोली के पास दोनों बेटियों को ऑटो में बैठाकर भेज दिया। इसके बाद वह पैदल ही बस पकड़ने के लिए जाने लगा। कांटाटोली चौक के पास एक व्यक्ति पहुंचा और उनके सामने रूमाल झाड़ दिया, जिससे वह नशे में आ गए और फिर बेहोश हो गए। फिर अपराधी उन्हें किसी स्थान पर ले गया। जब उन्हें होश आया, तब उनका मोबाइल व एटीएम कार्ड गायब थे। दो दिन बाद उनके खाते से 1.15 लाख रुपए की अवैध निकासी हो गयी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद