खासम ख़ासझारखंडविद्यार्थी विशेष

रांची:फीस,अभिभावक शिक्षक संघ गठन व RTE के मुद्दे पर बुलाई थी बैठक,31 स्कूल नहीं पहुंचे,DC ने किया तलब

ख़बर को शेयर करें

रांची: निजी स्कूलों में मनमाना फीस वृद्धि, अभिभावक-शिक्षक संघ के गठन व आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के नामांकन के मुद्दे को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने 12 अप्रैल को आहूत की थी बैठक लेकिन तकरीबन ने 31 स्कूलों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। अब इस मामले को डीसी ने गंभीरता से लिया है डीएसई ने 31 स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

नोटिस के माध्यम से डीएसई ने पूछा है कि बैठक में आप अथवा आपके प्रतिनिधि बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये। यह अत्यंत ही खेदजनक है। आपका यह कृत्य उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना को प्रदर्शित करता है। इसलिए आपको निर्देश दिया जाता है कि दो दिनों के अंदर अपना जवाब हमें उपलब्ध कराएं कि किस परिस्थिति में आप बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित थे।

स्कूलों की सूची जिन्हें भेजा गया नोटिस

डीपीएस सेल टाउनशिप, संत जेवियर धुर्वा, संत फ्रांसिस हरमू, संत अलोइस अनगड़ा, विद्या निकेतन चान्हो, बाघवार अकादमी चान्हो, ए-वन पब्लिक स्कूल नेवरी, कोरोना यूनिवर्सल मनातू, होली चाइल्ड बजरा, एलए गार्डेन चुटिया, प्रभात तारा जगन्नाथपुर, मोंट फोर्ट स्कूल कांके, सेवेन स्टार अकादमी आईटीआई, डीपीएस ग्रेटर मेसरा, आरुणी पब्लिक स्कूल बूटी, सरस्वती विद्या मंदिर खलारी, सेवा मार्ग स्कूल खलारी, मदर इंटरनेशनल मांडर, लोहिया पब्लिक स्कूल लोधमा, हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल तुपुदाना, लाला लाजपत राय रातू, लोटस मोंटेसरी रातू, एंजल स्कूल, मेटास एडवेंटिस्ट, संत मारिया स्कूल मांडर, संत चार्ल्स नामकुम, माजरेलो स्कूल नामकुम, माउंट कारमेल ओरमांझी।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।