---Advertisement---

संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

On: October 16, 2025 7:49 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली एवं दीप जलाओ दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थीओ में काफी उत्साह नजर आया। इस प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से बारहवीं तक के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिसमें चार ग्रुप बनाए गए थे। डॉ. भीमराव अंबेदकर ग्रुप,भगत सिंह ग्रुप,स्वामी विवेकानंद ग्रुप एवं डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ग्रुप सभी ने अपने कला कौशल का परिचय दिया।

इसमें बच्चों ने खूबसूरत एवं तरह तरह के सुंदर डिजाइनो से परिपूर्ण रंगोली बनाए । इस प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडली का भी गठन किया गया था जिसमें शिक्षिका मनीषा सिंह, वंदना कुमारी, मंजू कुमारी एवं आस्था साहु मुख्य रूप से सम्मिलित थे। विद्यालय के निर्देशक राकेश कुमार ने रंगोली का निरक्षण कर बच्चो का उत्साह बढ़ाते हुए कहा

कि इस तरह की प्रतियोगिता से न केवल रुचि बढ़ती है बल्कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का भी निखार होता है। विद्यालय के प्राचार्य सि. एल. प्रजापति ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की एवं कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विभिन्न कलाओं का विकास करना है।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ रूपेश कुमार ने सभी शिक्षको को इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए और बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिए एवं कहा कि भविष्य में भी कला के प्रति रुचि का प्रोत्साहन करते रहना है, रंगोली भारत की प्राचीन संस्कृति हैं और हमारा उद्देश्य अपनी संस्कृति और परंपरा से बच्चों को जोड़े रखना है। मौके पर सभी शिक्षिक शिक्षिकाए एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह