खासम ख़ासगढ़वाझारखंड

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

ख़बर को शेयर करें

रंका:पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन आज रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर असजद अंसारी ने आज दूसरे दिन भी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान 0 से 5 साल के बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक भी पिलाया।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर असजद अंसारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को रंका सीएचसी में शत प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मी पूरे लगन के साथ इस अभियान को पूरा करने में लगे हुए हैं । उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 32 सुपरवाइजर सहित सभी गांवों के सहिया,आंगनवाड़ी सेविका ,एमपीडब्ल्य, बिटिटी को लगाया गया है । साथ ही साथ उनके द्वारा भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए इस अभियान को पूरा करने को लेकर कार्य किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो का खुराक जिन बच्चों को नहीं मिल पाएगा वह कभी भी पोलियोग्रस्त हो सकते हैं । इसी को लेकर प्रयास है कि एक भी बच्चा दवा पीने से न बच सके। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन रंका सीएचसी में 71 फीसदी बच्चों को दवा पिलाई गई थी । आज और कल 2 दिन मिलाकर यहां का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर पूरे इलाके में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है । ताकि सभी लोग अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं । इस मौके पर डॉक्टर गोरखनाथ पांडे ,डॉक्टर भानु सिंह ,एमटीएस पंकज विश्वकर्मा सहित सहिया और आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।