---Advertisement---

महाराष्ट्र: जलगांव में नाबालिग के साथ रेप और हत्या,लोग भड़के,पुलिस पर पथराव, 10 पुलिसकर्मी घायल

On: June 21, 2024 5:14 AM
---Advertisement---

महाराष्ट्र: जलगांव में नाबालिक लड़की के साथ रेप और उसकी हत्या के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने पुलिस पर भारी पथराव किया है। इस पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। भीड़ के द्वारा पेट्रोल पंप को भी जलाने की कोशिश की गई है।वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया है।घायल पुलिसवालों को जलगांव के एक निजी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारी सह समाहर्ता आयुष प्रसाद ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और हालचाल पूछा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने 9 दिन पहले 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने आरोपी को ढूंढ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया. भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग की। भीड़ खुद न्याय करना चाहती थी हालांकि, पुलिस ने आरोपी को देने से इनकार कर दिया भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया, पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

मंत्री गिरीश महाजन ने भी फोन पर इन सभी घटनाओं को लेकर पुलिस व्यवस्था, घायलों और प्रशासनिक तंत्र से जानकारी ली है और आवश्यक निर्देश दिये हैं. हालांकि जामनेर में स्थिति नियंत्रण में है।

बच्ची से रेप और हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कानून हाथ में लेते हुए पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़ की।सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद इन सभी लोगों को हिरासत में लिया गया है।अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जलगांव के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक नखाते ने बताया कि पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:सड़क पर चल रही महिला को बस में खींचा,गैंगरेप, खून से लथपथ सड़क पर फेंका,ड्राइवर कंडक्टर गिरफ्तार, बस जप्त

Up: कुदरत का कहर, आंधी तूफान बारिश से 89 से ज्यादा की मौत,मचा कोहराम

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन