---Advertisement---

लोकतंत्र के महापर्व में मीडिया की अहम भूमिका- के. रवि कुमार

On: March 18, 2024 3:57 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए मीडिया की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन के एवं नैतिक मतदान के लिए उनके मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक करने में वे अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यशाला में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने इलेक्शन एक्सपेंडिचर मोनीटरिंग के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रूप से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया। वहीं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने आदर्श आचार संहिता के बारे में, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता ने निर्वाचन से संबंधित विभिन्न मामलों, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार ने मीडिया से संबंधित फेक न्यूज़, पेड न्यूज जैसे विभिन्न विषयों के बारे में एवं सिस्टम एनालिस्ट एस.एन जमील ने निर्वाचन आयोग के विभिन्न आईटी अप्लीकेशन के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत एक प्रश्नोत्तरी सत्र में सभी मीडिया के प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now