---Advertisement---

स्वीप के जरिए आम मतदाताओं की जागरूकता के लिए करें सार्थक प्रयास : के. रवि कुमार

On: October 8, 2024 4:12 PM
---Advertisement---

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदान के लिए प्रेरित करना स्वीप कार्यक्रम का उद्देश्य है । कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र के क्षेत्रों में केंद्रित होकर मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए विशेष रणनीति बनाकर कार्य करें।  वे आज निर्वाचन सदन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं स्वीप के नोडल पदाधिकारियों के साथ स्वीप सम्बन्धित रणनीति बनाने हेतु समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उन्होंने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं स्वीप के नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्य योजना एवं कैलेंडर तैयार करते हुए प्रत्येक दिन के कार्यक्रमों को अविलंब उपलब्ध कराएं । उन्होंने कहा कि पदाधिकारी प्रत्येक दिन के स्वीप की एक्टिविटी को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म में टैगिंग करना है इसके साथ ही प्रत्येक दिन के अंत में पूरे कार्यक्रमों का प्रतिवेदन मुख्यालय को उपलब्ध कराना है।

श्री कुमार ने कहा कि संबंधित पदाधिकारी स्वीप के कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न करें। स्वीप गतिविधियों से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन हरेक स्तर पर सुनिश्चित कराएं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी जिलों में स्थानीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए कार्यक्रम करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह