---Advertisement---

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए रवि प्रकाश

On: May 26, 2026 6:27 PM
---Advertisement---



झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश उर्फ बबलू समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र स्वर्गीय प्रतीक यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

रवि प्रकाश उर्फ बबलू ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसी प्रियजन का असमय निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वर्गीय प्रतीक यादव के व्यक्तित्व एवं सामाजिक व्यवहार को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिंदुस्तान ओलंपियाड में एमके इंटरनेशनल स्कूल का जलवा, चार विद्यार्थियों ने जिले में लहराया परचम

केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले रवि प्रकाश, बंशीधर नगर के विकास और आवास योजनाओं पर हुई चर्चा

राजा पहाड़ी शिव मंदिर विवाद के बाद नई 10 सदस्यीय समिति का गठन, एडीओ ने जारी किया आदेश, विधायक होंगे पदेन अध्यक्ष

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान