---Advertisement---

RBI ने किया बड़ा ऐलान, अब UPI के जरिए कर सकेंगे कैश डिपाॅजिट

On: April 5, 2024 2:29 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली:- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली मौद्रिक नीति बैठक में UPI को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। अगर आप UPI का इस्‍तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी सुविधा आने वाली है। इस सुविधा के तहत बहुत ही जल्‍द आप UPI का इस्‍तेमाल करके अपने बैंक अकाउंट में कैश भी जमा कर सकेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जल्‍द ही यूपीआई के जरिए कैश जमा करने के लिए मशीन का इस्‍तेमाल कर सकेंगे। अभी तक कैश डिपॉजिट या निकालने के लिए डेबिट कार्ड का इस्‍तेमाल होता है, लेकिन जब UPI की यह सुविधा आ जाएगी तो आपको डेबिट कार्ड की आवश्‍यकता नहीं होगी। बहुत जल्‍द आरबीआई एटीएम मशीन पर यूपीआई की यह नई सुविधा जोड़ेगी। इसके बाद थर्ड पार्टी ऑनलाइन पेमेंट ऐप के इस्‍तेमाल से आप एटीएम मशीन से UPI के जरिए कैश डिपॉजिट कर सकेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now