---Advertisement---

जमशेदपुर:बागुनहातू बिहारी घाट में खनन टास्क फोर्स की रेड,220 CFT बालू जब्त,3 वाहन जब्त

On: April 25, 2025 1:22 PM
---Advertisement---

संलिप्त वाहन, वाहन चालक एवं वाहन मालिकों के विरूद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी

जमशेदपुर:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के बागुनहातु बिहारी घाट पर खनन टास्क फोर्स ने औचक छापेमारी की। इस दौरान तीन 407 वाहनों JH05CJ – 2248, JH05AW – 3030, JH05AQ – 7245 पर बालू लोड कर रहे मजदूर एवं वाहन चालक भागने में सफल रहे। जांच करने पर वाहनों में लगभग 220 सीएफटी बालू लघु खनिज लदा हुआ पाया गया जिसको लेकर सिदगोड़ा थाना में संलिप्त वाहन, वाहन चालक एवं वाहन मालिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


डीएमओ ने जानकारी दी कि JIMMS पोर्टल पर ऑनलाइन जांच करने पर उक्त वाहनों में लदे बालू लघु खनिज का कोई ई-परिवहन चालान नहीं पाया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त स्थल पर बालू लघु खनिज का कोई खनन पट्टा स्वीकृत नहीं है। जिससे स्पष्ट होता है कि उपरोक्त वाहन चालक एवं वाहन मालिकों द्वारा अवैध रूप से बालू लघु खनिज उत्खनन कर परिवहन किया जाता रहा है। उक्त को लेकर तीनों वाहनों को खनिज सहित पुलिस बल की सहायता से जप्त करते हुए विधिवत् जप्ती सूची तैयार कर सिदगोड़ा थाना को सुरक्षार्थ सुपूर्द किया गया।


उपरोक्त अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों, वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों के विरूद्ध झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004, खान एवं खनिज विकास एवं विनियम 1957 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत् प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

‘भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी करानी है… हिंदू 3 बच्चे पैदा करें’ लखनऊ में बोले RSS चीफ मोहन भागवत

पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला,‌ आर्मी के चेकपोस्ट को आत्‍मघाती हमलावर ने उड़ाया; 11 सैनिकों की मौत

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक