---Advertisement---

जमशेदपुर:साकची जेल में प्रशासनिक महकमे की रेड

On: March 7, 2025 5:46 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:साकची जेल में देर रात प्रशासनिक महकमे की औचक रेड की खबर है। इस छापामारी में महिला एवं पुरुष कैदियों के दोनों वार्डो की गहन चेकिंग के साथ जेल में लगे सीसीटीवी का फुटेज, विजिटर रजिस्टर, कारा परिसर की भी जांच की गई। लेकिन किसी तरह की आपत्तिजनक सामान के बरामदगी की खबर नहीं है।

यह छापामारी जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार हुई। जिसमें धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम शामिल थी।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के मुताबिक राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी काराओं में माह में कम से कम दो बार औचक तलाशी ली जा रही है।कतिपय कुख्यात बंदियों द्वारा कारा से संगठित अपराध संचालन की संभावना बनी रहती है, जिससे विधि व्यवस्था एवं अपराध नियन्त्रण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एसओपी का पालन करते हुए रेड किया गया।

एसडीएम धालभूम के नेतृत्व में गठित टीम में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, दो डीएसपी जिला अवर निबंधक, अंचल अधिकारी जमशेदपुर, डीएसओ, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, सीओ मानगो, बीडीओ जमशेदपुर, ए एम सी मानगो नगर निगम, एस ओ अक्षेस तथा भारी पुलिस बल शामिल थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now