
आकाश लोहार
गढ़वा
आज के दौर में मोबाइल कैमरा खुलते ही लोग कुछ पल की खुशियां कैद करने लगते हैं,कोई डांस करता है,कोई गाने पर रील बनाता है,तो कोई अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर छा जाने की कोशिश करता है,लेकिन कभी कभी कुछ पल की मस्ती देखते ही देखते ऐसे विवाद में बदल जाती है,जिसका दर्द लंबे समय तक रहता है,गढ़वा में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है,यहां पट्टीदार देखी जरता भोजपुरी गाने पर रील बना रही एक महिला के साथ ऐसा विवाद हुआ कि मामला रील से निकलकर रियल झगड़े तक पहुंच गया और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
रील बन रही थी…तभी बिगड़ गया माहौल :- मामला जिला मुख्यालय के डंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत निमिया टोला गांव का है,जानकारी के अनुसार,गांव निवासी रमाला देवी,पति रवि चौधरी,भोजपुरी गाने पट्टीदार देखी जरता पर रील्स वीडियो बना रही थीं,बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी गोतिनी से विवाद हो गया,शुरुआत में बात महज कहासुनी तक थी,लेकिन देखते ही देखते माहौल गरम हो गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई,कुछ देर पहले जिस मोबाइल कैमरे के सामने रील बन रही थी,उसी के बाद घर परिवार के बीच ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि मामला अस्पताल तक पहुंच गया।
रिश्तों में आई कड़वाहट, महिला अस्पताल में भर्ती :- मारपीट की घटना में रमाला देवी घायल हो गईं,इसके बाद उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज जारी है,रमाला देवी का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश भी की गई,हालांकि,इन आरोपों की पूरी सच्चाई पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
आखिर किस बात पर हुआ विवाद :- अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर रील बनाने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि बात इतनी बढ़ गई,क्या वजह सिर्फ रील थी या इसके पीछे पहले से चला आ रहा कोई पारिवारिक विवाद था,फिलहाल घटना की पूरी वजह सामने नहीं आई है,वहीं,मामले में पुलिस की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है,इसकी आधिकारिक जानकारी भी सामने आना बाकी है,एक तरफ सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील लोगों को हंसाने और मनोरंजन करने के लिए बनाई जाती है,लेकिन दूसरी तरफ अगर छोटी सी बात रिश्तों में दरार डाल दे तो वही कुछ सेकंड जिंदगी भर की कड़वाहट बन सकते हैं,अब देखना यह है कि इस पूरे विवाद की असली वजह क्या निकलकर सामने आती है और पुलिस जांच के बाद मामले में क्या कार्रवाई होती है,फिलहाल घायल महिला अस्पताल में है और परिवार के बीच हुए इस विवाद की पूरी कहानी पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।







