---Advertisement---

देश की धन मंत्री निर्मला सीतारमण और पैसे की किल्लत का हवाला देकर चुनाव लड़ने के विकल्प को ठुकराया!

On: March 28, 2024 6:26 AM
---Advertisement---

एजेंसी: भारत जैसी तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था वाले बड़े देश की धन मंत्री यानी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का ऑफर को यह करते हुए ठुकरा दिया। जो की चर्चा का विषय बना हुआ है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट की पेशकश की हालांकि उन्‍होंने पैसों की किल्‍लत के चलते चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था।

निर्मला सीतारमण कर्नाटक से राज्‍यसभा की सदस्‍य हैं।उन्‍होंने टाइम्‍स नाऊ के समिट के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा, “एक सप्ताह या 10 दिनों तक सोचने के बाद, मैं बस यह कहने के लिए वापस गई… शायद नहीं। मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए उतने पैसे नहीं हैं।मुझे भी दिक्कत है, चाहे वो आंध्र प्रदेश हो या तमिलनाडु. यह उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न जीतने योग्य मानदंडों का भी प्रश्न होगा…क्या आप इस समुदाय से हैं या आप उस धर्म से हैं? क्या आप यहीं से हैं? मैंने कहा नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं यह कर पाऊंगी.”

‘केवल मेरी बचत ही मेरी है…’

वित्त मंत्री ने कहा, ‘मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरे तर्क को स्वीकार कर लिया… इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं.’ जब उनसे पूछा गया कि देश के वित्त मंत्री के पास भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त धन क्यों नहीं है, तो उन्होंने कहा कि भारत की संचित निधि उनकी नहीं है. उन्होंने कहा, “मेरा वेतन, मेरी कमाई, मेरी बचत मेरी है, भारत की संचित निधि नहीं।”

‘चुनाव प्रचार में हिस्‍सा लूंगी’

निर्मला सीतारमण ने कहा कि वो लोकसभा चुनाव में विभिन्न उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। “मैं कई मीडिया कार्यक्रमों में भी भाग लूंगी और कल मैं राजीव चंद्रशेखर के प्रचार के लिए जाऊंगी और हां, मैं प्रचार अभियान में रहूंगी।” लोकसभा चुनावों का आयोजन 19 अप्रैल से 7 चरणों में होगा. 4 जून को चुनावों के नतीजे आएंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया

जमशेदपुर की जनता के साथ छल,शिलान्यास,बजट मिला,लेकिन डिमना आईएसबीटी अब तक नहीं : सौरभ विष्णु