---Advertisement---

4.53 करोड़ रूपए की लागत से ‘जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम’ का जीर्णोद्धार कार्य पूरा, जनता के लिए निःशुल्क बनाया जाएगा मेंबरशिप कार्ड

On: November 16, 2023 12:09 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो चुका है। झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। बता दें कि 4.53 करोड़ की लागत से इस स्टेडियम का जीर्णोद्धार किया गया है। स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 2021 में टेंडर निकला था। करीब 3 साल के बाद 16 नवंबर 2023 को इसे आम जनों के लिए खोला गया।

रांची नगर निगम के उप प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि अभी स्टेडियम के गेट पर गार्ड रखे गये हैं और प्रवेश निःशुल्क है। कुछ दिनों में स्टेडियम में प्रवेश के लिए मेंबरशिप कार्ड बनाया जायेगा, जो डिजिटल होगा। यह कार्ड निःशुल्क बनाया जायेगा। इस कार्ड को बनाने का मूल मकसद यह है कि कौन व्यक्ति कब प्रवेश कर रहा है। इस कार्ड से टेनिस और बास्केटबॉल जैसे कोर्ट के लिए टाइम भी फिक्स किया जायेगा। कहा कि इस स्टेडियम से लोग जुड़ाव महसूस करेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल 

रांची: रेस्टोरेंट में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने दी थी धमकी

मुंह में जबरन डाली सिगरेट, विरोध करने पर साड़ी खींची; जमशेदपुर में महिला के साथ हैवानियत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी