खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

गोलपहाड़ी काली मंदिर दुर्गा पूजा से संबंधित कार्यों में हिस्सा नहीं लेंगे निवासी

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति एवं परसुडीह थाना प्रभारी की उपस्थिति में विवेकानंद मिलन संघ क्लब, प्रमोथनगर, परसुडीह में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में स्थानीय निवासियों द्वारा आपसी विचार-विमर्श कर यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जमशेदपुर, गोलपहाड़ी काली मन्दिर के स्थानीय निवासी आगामी दुर्गा पूजा से संबंधित किसी भी कार्य में भाग नहीं लेंगे।

वर्षों पुराने इस दुर्गा पूजा को कुछ लोगों ने ट्रस्ट बना अपने निजी अधिकार (मानो पैतृक जागीर) की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया है।

यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त पूजा मंडप सरकारी भूमि पर स्थित है। यह किसी भी ट्रस्ट अथवा ट्रस्टी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है।

पूजा या अन्य सामाजिक कार्यों में स्थानीय निवासी केवल समाज के सामान्य सदस्य की तरह सम्मिलित होंगे।

जब तक यह दुर्गा पूजा सार्वजनिक स्वरूप में, सही मायनों में, सभी ग्रामवासियों के सहभाग से आयोजित नहीं होती, तब तक स्थानीय समाज किसी भी प्रकार से इस तथाकथित भ्रष्ट ट्रस्ट अथवा उसके विवादित ट्रस्टी के साथ नहीं जुड़ा रहेगा।

हमारा संकल्प – पूजा सार्वजनिक हो, सबकी सहभागिता से हो।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।