जन की बातजमशेदपुरझारखंड

जल जंगल जमीन पर्यावरण की रक्षा का संकल्प ही धरती आबा बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि: डॉ कविता परमार

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने स्वतंत्रता सेनानी, जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 124 वीं शहादत दिवस पर बिरसानगर संडे मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।


इस मौके पर उन्होंने कहा कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धा थे जिन्होंने अपने जीवन को आदिवासी समुदाय की समाजिक और आर्थिक सुधार के लिए समर्पित किया। उनके 125वें शहादत दिवस के अवसर पर हम सभी उन्हें उनके वीरता, समर्पण और समाज सेवा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


श्रीमती कविता परमार ने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी का विचार और उनका समर्पण हमें एक महान उत्साह और प्रेरणा प्रदान करता है। हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प करते हैं।” उन्होंने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी दोहराया।

इस अवसर पर श्रीमती कविता परमार के साथ श्री सोना भट्टाचार्य, रंजय राय , चितरंजन , रौशन कुमार , दीपक, अजित सिंह, अमरेंद्र और अन्य ने भी धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।