July 26, 2026

पाकिस्तानी सेना के रिटायर ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, जम्मू-कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक था आमिर हमजा

Picsart_24-06-18_16-31-41-732.jpg

इस्लामाबाद: भारत के एक और दुश्मन को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम क्षेत्र में लिल्ला इंटरचेंज पर पाकिस्तानी सेना के रिटायर ब्रिगेडियर आमिर हमजा की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने हमजा की कार पर गोलीबारी की। इस हमले में उसकी पत्नी और बेटी घायल हुए हैं।

आर्मी कैंप पर हमले का साजिशकर्ता

आरोप है कि हमजा, जम्मू और कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैम्प पर 2018 में हुए आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में भारतीय सेना के 5 लोगों की मौत हुई थी। दो जूनियर कमीशंड ऑफिसर की जान गई थी। एक सैनिक के पिता मारे गए थे। हमले में 10 लोग घायल भी हुए थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed