July 26, 2026

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल की जाएगी

Picsart_23-12-27_11-55-00-307.jpg

झारखंड वार्ता

रांची:- झारखंड के यूनिवर्सिटी और अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 62 साल की जाएगी। हाइकोर्ट ने मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा गठित 10 सदस्य कमेटी को उम्र सीमा बढ़ाने पर जल्द फैसला लेने का आदेश दिया है।

10 सदस्य कमेटी में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय दुमका और महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर के कुलसचिव सदस्य होंगे। उच्च शिक्षा विभाग के तीन उप निदेशक और शिक्षा विभाग के वित्त पदाधिकारी भी सदस्य के रूप में कमेटी में शामिल होंगे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed