---Advertisement---

सरायकेला: चांडिल अंचल के राजस्व कर्मी शनि वर्मन को ACB ने 10000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

On: July 13, 2025 2:27 AM
---Advertisement---

सरायकेला: भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान में ACB ने एक्शन लेते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अंचल के राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन को शनिवार को नगद 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. चांडिल के कदमडीह निवासी राजेश हेंब्रम की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की गयी।

बताया जा रहा है कि चांडिल के दालग्राम जमीन की पंजी 2 में ऑनलाइन चढ़ाने के एवज में राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन ने राजेश हेंब्रम से 10 हजार रुपये की मांग की थी. राजेश हेंब्रम ने इसकी शिकायत एसीबी जमशेदपुर में की. शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथों दबोचा. एसीबी की टीम राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन को गिरफ्तार कर अपने साथ जमशेदपुर ले गयी. एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील