---Advertisement---

विकास योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न, अपूर्ण योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

On: November 22, 2023 4:15 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग के अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी पंचायत के मुखिया पंचायत सेवक रोजगार सेवक कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य लोग उपस्थित हुए। सर्वप्रथम सभी पंचायत में चल रही विकास योजनाओं का पंचायतवार समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान श्री डांग ने कहा कि जो भी योजनाएं अपूर्ण है उसे समय पूर्ण करें। प्रधानमंत्री आवास, जो अभी तक अधूरा है उसे एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करें।

मनरेगा योजना समेत अन्य प्रकार की जो भी योजनाएं हैं उसे सुचारू रूप से संचालित करते हुए सभी योजनाओं को भी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, और जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी है, उन्हें क्लोज करने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर समय अवधि के अनुसार योजनाएं पूर्ण नहीं किया जाता है तो संबंधित पंचायत कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई