July 26, 2026

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक: अवैध शराब की तस्करी रोकें, रिक्त पदों को जल्द भरें: सीएम हेमंत सोरेन

orig_cm-hemant-soren-71695797008_1784933736.jpg


सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने राज्य में अवैध शराब के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और तस्करी पर हर कीमत पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया. सीएम ने कहा कि अवैध शराब से न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है. इसलिए इस कारोबार से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें. उन्होंने विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा. सीएम ने कहा कि सभी रिक्त पदों पर जेएसएससी के माध्यम से समय सीमा के अंदर नियुक्ति की जाये. क्योंकि पर्याप्त मानव संसाधन के बिना योजनाओं एवं कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं है। शराब परिवहन करने वाले वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब परिवहन में लगे सभी वाहनों को जीपीएस ट्रैकिंग और डीजी लॉक जैसी तकनीक से जोड़ा जाये. इससे इसकी वास्तविक समय पर निगरानी की जा सकेगी। प्रौद्योगिकी आधारित निगरानी से शराब के अवैध परिवहन और चोरी की गतिविधियों को रोका जा सकेगा।

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed