गढ़वा

गढ़वा: अबुआ आवास योजना व बिरसा सिंचाई संवर्धन कूप योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

झारखंड वार्ता न्यूज

गढ़वा: शुक्रवार को उप विकास आयुक्त, गढ़वा के द्वारा अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई संवर्धन कूप योजना से संबंधित समीक्षा की गई। समीक्षा में मुख्यतः अबुआ आवास में मजदूरी भुगतान ससमय करना, निर्माण कार्य में तेजी लाने, दूसरे किस्त का भुगतान से पूर्व लाभुकों के जाति प्रमाण पत्र (सामान्य वर्गो को छोड़कर) 4 जून तक सृजित कर अपलोड करते हुए भुगतान हेतु अग्रसारित करना, मनरेगा द्वारा संचालित बिरसा सिंचाई संवर्धन कूप की योजना को वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश सभी पंचायत सचिव, मुखिया, ग्राम रोजगार सेवकों को दिया गया।

मौके पर उपस्थित परियोजना पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर शुक्ल, प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखण्ड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, सभी मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक व सभी प्रखण्ड कर्मी उपस्थिति हुए।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।