---Advertisement---

झामुमो सरकार छात्र व युवा विरोधी है : रितेश

On: December 28, 2025 10:29 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार छात्र और युवा विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है। राज्य के गरीब छात्रों को न तो छात्रवृत्ति मिल रही है और न ही ठंड के मौसम में सरकार की ओर से मिलने वाली पोशाक एवं स्वेटर उपलब्ध कराए गए हैं। मजबूरन गरीब छात्र ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश हैं, जिससे वे बीमार पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीमार छात्रों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था भी पूरी तरह फेल साबित हो रही है। वहीं दूसरी ओर, झामुमो सरकार ठंड के मौसम में गरीबों को कंबल तक उपलब्ध कराने में असफल रही है। जनता का लगातार शोषण किया जा रहा है, जबकि ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और हेमंत सरकार चैन की बंसी बजा रही है।

रितेश चौबे ने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार अब तक की सबसे लापरवाह सरकार बन चुकी है, जिसे जनता की कोई चिंता नहीं है। छात्रवृत्ति के अभाव में गरीब छात्रों की पढ़ाई बाधित हो चुकी है। ठंड में स्वेटर, ड्रेस, जूता-मोजा नहीं मिलने के कारण कई छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये से यह साफ हो गया है कि झामुमो सरकार छात्र-युवा विरोधी है। ठंड लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार में बैठे लोग अपनी झोली भरने में व्यस्त हैं। झामुमो के कई नेता भी सरकार के इस रवैये से क्षुब्ध हैं और दबी जुबान में सरकार को कोस रहे हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव भी विधानसभा सत्र के दौरान कंबल की मांग कर चुके हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि सरकार पूरी तरह अंधी, गूंगी और बहरी हो चुकी है।

रितेश चौबे ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छात्रों को छात्रवृत्ति, स्वेटर, ड्रेस, जूता-मोजा तथा गरीब जनता को ठंड से राहत के लिए कंबल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो भाजपा छात्रों, युवाओं और आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील