---Advertisement---

ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु का ऐलान, रॉबर्ट प्रीवोस्ट बने नए पोप

On: May 9, 2025 2:53 AM
---Advertisement---

New Pope: वेटिकन में पैपल कॉन्क्लेव के दूसरे दिन नए पोप का चयन हो गया। 69 वर्षीय रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुन लिया गया है। वो अमेरिका से पोप बनने वाले पहले कार्डिनल हैं। उन्होंने अपने लिए पोप लियो-14 नाम चुना है। 133 कार्डिनल्स ने वोटिंग के जरिए दो-तिहाई बहुमत (89 वोट) से उन्हें पोप चुना। 1900 के बाद से यह पांचवां मौका है जब नए पोप को दो दिनों में चुन लिया गया।


वोटिंग के दूसरे ही दिन रोमन कैथोलिक चर्च के सिस्टीन चैपल पर स्थित चिमनी से सफेद धुआं निकला, जिससे पता चलता है कि नए पोप का चयन हो गया है। नए पोप का चयन होते ही वेटिकन में मौजूद 45 हजार से ज्यादा लोगों ने जोरदार तालियां बजाई और एक दूसरे को बधाई दी। इससे पहले 7 मई को वोटिंग के पहले दिन किसी को भी पोप नहीं चुना गया था।

कैथोलिक चर्च के नए पोप चुने गए रॉबर्ट प्रीवोस्ट के बारे में बात करें तो उन्होंने अपना ज्यादातर जीवन पेरू में एक मिशनरी के तौर पर बिताया है। वो साल 2023 में कार्डिनल बने थे। सार्वजनिक रूप से कम बात करने वाले रॉबर्ट ने अभी तक बहुत कम मीडिया इंटरव्यू दिए हैं। वो पोप फ्रांसिस की मृत्यु के बाद 267वें कैथोलिक पोप बने हैं। उन्होंने 12 साल तक कैथोलिक चर्च का नेतृत्व किया था। वो पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे जबकि रॉबर्ट पहले अमेरिकी हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now