
जमशेदपुर:बिरसानगर स्थित रॉक गार्डन सोसाइटी में सखियों संग सावन ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम हर्षौल्लास और विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में हर वर्ग की महिलाओं ने अलग अलग श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।नृत्य,संगीत ,कला और पारंपरिक परिधानों के साथ लोक गायकी का अभूतपूर्व मंच सजा।
विभिन्न चरणों में सावन क्वीन प्रतियोगिता का फाइनलिस्ट का चुनाव हुआ जिसमें श्रीमती खुशबू उपाध्याय के सर विजेता का ताज सजा।
सबसे बड़ी बात रही कि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता की विजेता श्रीमती दमयंती देवी प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही श्रीमती प्रतिष्ठा राय जिनकी उम्र क्रमशः 68 वर्ष और 65 वर्ष हैं युवतियों को पछाड़ कर ये प्रतियोगिता जीती।लोक गायिकी में विशेष कर कजरी गायन के लिए श्रीमती रति को प्रथम स्थान मिला और फिल्मी धुन पर आयोजित प्रतियोगिता में मीता चटर्जी ने बाजी मारी।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन रीना देवी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शालिनी सिंह ने किया ।





