---Advertisement---

रूप अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड: प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

On: February 16, 2024 2:13 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

गढ़वा:- भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में बैठक किया गया। बैठक के दौरान शहर के गढ़ देवी मोड़ स्थित रूप अलंकार ज्वेलर्स में खुलेआम डकैती एवं जानलेवा हमले के खिलाफ जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक गढ़वा को मांग पत्र सौंपा गया।

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने कहा कि गढ़वा में खुलेआम व्यवसायी को लुटा जा रहा है। शहर के व्यवसायी एवं आम जनमानस में आक्रोश और भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी अब मौन नहीं रहेंगे।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि झामुमो सरकार में व्यवसायी सुरक्षित नहीं है। खुलेआम शहर को लुटा जा रहा है। शहर में इतनी बड़ी घटना से व्यवसायी एवं आम जनता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर चौबीस घंटे के अंदर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा नगर मंडल चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगा। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की होगी।

बैठक का संचालन महामंत्री यशवंत मिश्रा ने किया। मौके पर भाजपा जिला मंत्री गौरीशंकर बिंद, जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल, मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, सुप्रीत केशरी, बिंदु राम, राकेश शंकर गुप्ता, शुभम गुप्ता, टिंकू गुप्ता, संतोष कश्यप, अनवर साह, रविन्द्र जायसवाल, अलख निरंजन, लव कुशवाहा, संजय कश्यप, सतीश पाठक सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now