

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटेरियन नीलिमा प्रकाश, रोटेरियन संजीव सहगल एवं रोटेरियन अनुपमा सहगल की अहम भूमिका रही।
यह आयोजन महान पार्श्वगायकों को समर्पित था, जिसमें उनके अमर गीतों की संगीतमय यात्रा और स्वतंत्र भारत में उनकी प्रासंगिकता को याद किया गया।
इस कार्यक्रम की मूल संकल्पना कई वर्ष पूर्व रोटेरियन स्मिता पारिख ने दी थी और यह अब एक वार्षिक परंपरा बन गई है।
कार्यक्रम में जिला 3250 की गवर्नर रोटेरियन नम्रता नाथ मुख्य अतिथि के रूप में पटना से पधारीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेना रेजिमेंट के कर्नल मानस कुंडू उपस्थित थे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति रही, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में अदम्य साहस दिखाया और वीरता पुरस्कार प्राप्त किए। उनकी प्रेरणादायक सेवाओं ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 4, 2026








