---Advertisement---

झामुमो नेता मनोज नहा के स्क्रैप टाल में फिर आरपीएफ का छापा,चोरी के 13 किलो कॉपर वायर जप्त, मुंशी समेत 4 गिरफ्तार

On: April 15, 2024 4:20 PM
---Advertisement---

टाल संचालक मनोज नहा फरार, तलाश में छापामारी जारी

जमशेदपुर: रेलवे यार्ड में कॉपर वायर चोरी करते तीन चोरों को रेल सुरक्षा बल ने पकड़ा था। उनके पास से ट्रेन के डिब्बो को जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली 5 kg कॉपर की कलेरी बरामद हुई। उसके बाद उनसे पूछताछ के बाद मकदमपुर रेलवे फाटक के पास संचालित झामुमो नेता मनोज नाहा के स्क्रैप टाल में आरपीएफ ने धावा बोला। जहां से पिछले 7 अप्रैल को चोरी हुई 13 किलो कॉपर वायर बरामद होने की खबर है। जबकि मनोज नहा फरार होने में सफल रहा। जिसकी तलाश में छापामारी जारी है।

इस मामले में टाटानगर आरपीएफ पोस्ट में थ्री आरपीयूपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर टाल के मुंशी समेत चार लोगों को रविवार को न्यायिक हिरासत मंत भेज दिया गया है।जेल गए लोगों में मुन्ना, सागर, कांढा और मारुफ है।

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज नहा पहले भी रेलवे की चोरी की संपत्ति खरीदने के मामले में जेल जा चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां टाल खुलने से टाल संचालक के रूपयों की लालच में आकर चोरों की संख्या बढ़ रही है बच्चे भी चोरी के धंधे में घुस रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद