---Advertisement---

आर टी सी सिंगपुर मुरी के विद्यार्थियों का जैक बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

On: May 29, 2025 2:07 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में आर टी सी पब्लिक स्कूल सिंगपुर मुरी के छात्र छात्राओं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा । किशोर कुमार महतो ने 484 अंक प्राप्त कर झारखण्ड राज्य में आठवाँ स्थान, राँची जिले में चौथा स्थान तथा सिल्ली प्रखण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया । सूरज कुमार साहू ने 480 अंक प्राप्त कर झारखण्ड राज्य में बारहवाँ स्थान राँची जिले में सातवाँ स्थान तथा प्रखण्ड में दूसरा स्थान प्राप्त किया।अंजली कुमारी 479 अंक प्राप्त कर झारखण्ड राज्य में तेरहवाँ स्थान राँची जिले में आठवाँ स्थान तथा प्रखण्ड में तीसरा स्थान प्राप्त की।

राजीव कुमार और पवन कुमार 474 अंक,काजल कुमारी और रश्मि कुमारी 472 अंक,सीमा कुमारी 470 अंक,प्रियंका कुमारी 468 अंक,पूजा कुमारी 467अंक , प्रियंका कुमारी 466 अंक,पूजा कुमारी 464 अंक,महेश 463 अंक,धारा 462 अंक,निर्मला 461 अंक प्राप्त किए। कुल 217 विद्यार्थी इस बार परीक्षा में सम्मिलित हुए,जिनमें से 201 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 16 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी हासिल किए। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कुल 25 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के इस परीक्षाफल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने छात्र छात्राओं के सफलता पर बधाई दिए और भविष्य में भी मेहनत कर नए मंजिलों को प्राप्त करने की आशीर्वाद दिए। मौके पर विद्यालय के निदेशक शोभाराम महतो ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के अटूट मेहनत और शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय मार्गदर्शन को दिए। उन्होंने बताया कि सुदुर्वर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के पास सभी सुविधाएं उपलब्ध ना होने के बावजूद भी विद्यालय में नियमित उपस्थित होकर ये शिक्षा ग्रहण करते हैं ,जिसका नतीजा ये रिजल्ट है ।उन्होंने बच्चों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और उज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्राचार्य तुलसीदास महतो ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अभिभावक हमेशा विद्यालय पर जो भरोसा दिखाते हैं,उनके विश्वास को जीतने की ओर यह एक और कदम है।विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत होने का तथा झारखण्ड राज्य में भी अपना स्थान बनाने के लिए सारा श्रेय बच्चों की मेहनत,शिक्षक शिक्षिकाओं की कर्मठता और अभिभावकों के एकजुट प्रयास को जाता है ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now